Mamta tiwari

Add To collaction

हिंदी भाषा

हिंदी भाषा-
 
 अ-     अपनी  हिंदी यह
 आ-आत्मा की कुंडी यह।

 इ-       इस ओर आओ
 ई- ईष्र्या तृष्णा मिटाओ।

उ-       उधर मुठ्ठी उपलब्ध
ऊ-      ऊपर  रखे   शब्द।

अं-      अंगार    हो   जैसे
ऋ-      ऋचाओ  में   ऐसे।

ए-       एक     एक अक्षर
ऐ-       ऐसा कुछ  हटकर।

ओ-      ओज हिंदी में लाइये
औ-और हिंदी है क्या चाहिए।

 क         -कड़ी भारत जोड़े
 ख-     खिली कली न तोड़े।

  ग-गेय ज्ञान की हिंदी गंगा
  घ-घट घट बसती हो चंगा।

 च-चूरन सी कभी चटपटी
 छ-   छु लेती  अंतस घटी।

 ज-जन जन की है भासा
झ-झाड़ भगाओ हताशा।

त ----तीखी भी मीठी संग
थ-थक न हिंदी बोल मलंग।

द-----देव नागरी ये लिपि
ध -धन अंनत शब्दो छिपी।

न-      नित नूतन शब्द प्रयोग
प-पावन हिंदी बोले सभी लोग।

 फ   -फलने फूलने दो भारत देश
 ब-बेटी संस्कृत की आई न विदेश।

 भ-  भटको न तनिक न वृकृत
 म- मोहक राष्ट्र भाषाअधिकृत।

ट-टिका रखी क्यो अंग्रेजी सहारे
ठ--  ठसक बड़ी हिंदी की प्यारे।

 ड-    डगमग नही स्थिर नैया
 ढ--ढले दिन बाकी की भैया।

य--   यह या वह भाषा न बुरी
र--रुक बना न अपने से दूरी।

ल-लो अब मान चुकी सँसार
व- विपुल भरे शब्द   भंडार।

स-सभी स्थान चांदनी छिटके
श--शर्म कैसी मातृ भाषा लिपटे
ष-षट कोनी शुषमा जग  हटके।

ह-हिंदी पढ़े और हिंदी लिखे
क्ष---   क्षमाशील बन सीखे।

त्र-तंत्र मंत्र यंत्र की लिपि बोली
ज्ञ---ज्ञान हिंदी समझ न ठिठोली।

ढ़   -पढ़े हिंदी और पढ़ाये
ड़-पकड़े हिंदी गले लगाये।
 ण-जन गण जागरण  फैलाये।

*इयाँ --च छ ज झ के बाद आने वाली अक्षर  बहुत प्रयास से भीमेरी मोबाइल टाइपिंग की पेड नही लिख रहा।

ममता तिवारी।।
०१/०९/२०२२

# हिंदी दिवस प्रतियोगिता 

   15
8 Comments

Achhi rachana 👌

Reply

ईर्ष्या,,,, भाषा,,,, not भासा,,,, विकृत,,, सुषमा,,, आदि सही कर दें

Reply

लाजवाब लाजवाब लाजवाब लाजवाब लाजवाब लाजवाब लाजवाब लाजवाब लाजवाब बहुत ही खूबसूरत और उम्दा

Reply